पवार ने राकांपा छोड़ने वाले नेताओं को ‘कौआ’ करार दिया
On
पवार ने राकांपा छोड़ने वाले नेताओं को ‘कौआ’ करार दिया
मुंबई/भाषा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने उनकी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टियों में शामिल हुए नेताओं को ‘कौआ’ करार करार दिया और कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है।
महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियों विशेषकर राकांपा के कई विधायक और बड़े नेता पिछले महीने भाजपा और शिवसेना में शामिल हो गए थे। पवार ने यहां कहा, ‘हमें अब कौओं के बारे में चिंता करने नहीं करनी चाहिए, इसके बजाय चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं पर ध्यान देना चाहिए।’पिछले महीने राकांपा के विधायक शिवेन्द्र सिंह भोसले, संदीप नाइक और वैभव पिचाड़ पार्टी की राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ भाजपा में शामिल गए थे। पिछले महीने ही राकांपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष सचिन अहीर और शाहपुर से विधायक पांडुरंग बरोरा ने शिवसेना का दामन थाम लिया था।
पवार ने कहा, ‘पार्टी आगामी चुनावों में नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है। मैं आने वाले चुनावों में युवाओं और महिलाओं को मौका देने पर जोर दूंगा।’
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Jul 2026 16:28:31
Photo: jansuraajofficial Instagram account


