आबादी नियंत्रित नहीं हुई तो बेमानी होगा विकास: कांग्रेस नेता रेड्डी

आबादी नियंत्रित नहीं हुई तो बेमानी होगा विकास: कांग्रेस नेता रेड्डी

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस के डॉ. टी सुब्बीरामी रेड्डी ने देश की बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर इस समस्या पर काबू नहीं पाया गया तो विकास का लाभ बेमानी हो जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
शून्यकाल में रेड्डी ने बढ़ती आबादी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में चीन को पीछे छोड़ कर भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

रेड्डी ने कहा कि अगर आबादी को नियंत्रित नहीं किया गया तो अर्थव्यवस्था, रोजगार और संसाधनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बेरोजगारी, पर्यावरण असंतुलन और शहरों की ओर पलायन की समस्या बढ़ेगी। ऐसे में विकास का लाभ बेमानी हो जाएगा।

उन्होंने मांग की कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लाई जानी चाहिए, अन्यथा जनसंख्या पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर गहन विचार विमर्श की जरूरत है। विभिन्न दलों के सदस्यों ने इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईरानी मिसाइलों को मार गिराने के लिए रोजाना कितना खर्चा कर रहा इजराइल? ईरानी मिसाइलों को मार गिराने के लिए रोजाना कितना खर्चा कर रहा इजराइल?
Photo: Netanyahu FB Page
मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की समस्याओं का समग्र दृष्टिकोण से समाधान किया: अमित शाह
ईरान ने दिखाए तीखे तेवर- किसी ने इजराइल का साथ दिया तो ...
'पंजे' और 'लालटेन' के शिकंजे ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था: मोदी
क्या होता है हाइब्रिड ऑपरेशन, जिसके तहत ईरान ने भेजे घातक ड्रोन और मिसाइल?
अस्पताल को बनाया निशाना? ईरान के संरा मिशन ने किया यह दावा
आधुनिकता की दौड़ में सिद्धांतों और परंपराओं की उड़ रहीं धज्जियां: आचार्यश्री विमलसागर