कांग्रेस पर गडकरी का निशाना: प्रियंका ने पीया गंगाजल, क्योंकि हमने गंगा को साफ किया

कांग्रेस पर गडकरी का निशाना: प्रियंका ने पीया गंगाजल, क्योंकि हमने गंगा को साफ किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही राजनेताओं में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोपों की बौछार के बाद अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पलटवार किया है। उन्होंने गंगा की स्वच्छता और इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग का जिक्र किया और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार सहित कांग्रेस व प्रियंका पर निशाना भी साधा।

गडकरी ने कहा कि अगर उन्होंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग का निर्माण न कराया होता तो प्रियंका गांधी नाव के जरिए यात्रा कैसे कर सकती थीं। गडकरी ने संप्रग के शासन में गंगा की स्वच्छता का मुद्दा उठाते हुए कहा, क्या वे (प्रियंका गांधी वाड्रा) संप्रग सरकार में ऐसा कर सकती थीं?

गडकरी ने कहा कि गंगा जलमार्ग का काम लगभग पूरा हो रहा है। उन्होंने प्रियंका के लिए कहा कि वे वहां इसीलिए जा पाईं क्योंकि हमने जलमार्ग बनाया। केंद्रीय मंत्री ने गंगा की स्वच्छता का श्रेय मोदी सरकार को देते हुए कहा कि वे (प्रियंका) पानी इसीलिए पी रही हैं कि क्योंकि हमने पानी शुद्ध किया। उन्होंने गंगा में दोबारा डॉल्फिन दिखने का जिक्र करते हुए कहा कि वाइल्ड लाइफ फिर से आया है। प्रयागराज में साइबेरियन पक्षी, कछुए दिखने लगे। बांग्लादेश की हिलसा मछली भी प्रयागराज तक आ गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च 2020 तक गंगा शत प्रतिशत साफ होगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों में जो कार्य कांग्रेस ने नहीं किया, वह पांच साल में भाजपा ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी और नेता का प्रदर्शन ही उसकी असल परीक्षा होती है। पांच साल में जो ​काम किया, उसी के आधार पर हम लोग खड़े हैं। बता दें कि कांग्रेस के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रियंका गांधी नाव के जरिए वाराणसी पहुंची थीं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'