सपा ने की 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम
On
सपा ने की 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम
लखनऊ/(भाषा)। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को छह प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। इस सूची में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है।
पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव द्वारा जारी सूची में आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि धर्मेन्द्र यादव बदायूं से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। इटावा से कमलेश कठारिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि को उतारा गया है।मैनपुरी सीट से मुलायम सिंह साल 1996, 2004 और 2009 से चुनाव जीत चुके हैं। साल 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम आजमगढ़ और मैनपुरी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही स्थानों से जीते थे।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए काफी सुरक्षित सीट है। इस सीट पर पिछली बार मुलायम साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से जीते थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jun 2026 12:17:57
Photo: AshokGehlot.Rajasthan FB page


