अमित शाह ने तोडी चुप्पी, कहा- अधूरी बात कर रहे हैं आरोप लगाने वाले

अमित शाह ने तोडी चुप्पी, कहा- अधूरी बात कर रहे हैं आरोप लगाने वाले

गांधीनगर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने पुत्र जय शाह की कंपनी पर लगे आरोपों पर शुक्रवार को चुप्पी तोडते हुए कहा कि इसमें भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं है तथा जो लोग इसके कारोबार के बढ कर 80 करा़ेड का होने की बात करते हैं वे यह क्यों नहीं बताते कि इसके बावजूद कंपनी को डेढ करोड़ का घाटा ही हुआ था।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने अपने गृहप्रदेश गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के अनगिनत आरोप लगे हैं पर एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि उसने जय की तरह 100 करोड़ रुपए का आपराधिक मानहानि का मामला अदालत में दर्ज कराया हो। हालांकि जय पर भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि हमलोग भी ऐसा ही चाहते हैं। जिसके पास भी इस संबंध में तथ्य हों उन्हें अदालत के समक्ष रखना चाहिए।

शाह ने कहा कि जय की कंपनी ने न तो सरकार के साथ एक रुपए का भी लेनदेन किया, न सरकारी जमीन ली और ना ही सरकार के साथ कोई अनुबंध किया। इसमें बोफोर्स सौदे जैसे कमीशन लेने वाली कोई बात भी नहीं है। जहां तक कारोबार की बात है तो अगर कोई व्यक्ति एक कंपनी खोल कर एक साल में एक करा़ेड का कारोबार करता है तो यह तो नहीं कहा जा सकता कि उसका कारोबार एक करोड़ गुना बढ गया। जो लोग जय की कंपनी का कारोबार बढ कर 80 करोड़ होने की बात कर रहे हैं वह यह भी क्यों हीं बताते कि इसके बावजूद इसे डेढ करोड़ का घाटा हुआ। दूसरी बात यह कंपनी कमोडिटी यानी वस्तु निर्यात के कारोबार में थी जिसमें बड़े कारोबार में भी बहुत कम लाभ की ही गुंजाइश होती है। कंपनी ने चावल, मक्का आदि का निर्यात किया था तथा धनिया का आयात किया था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जय की कंपनी ने सारा कारोबार बैंक के माध्यम से किया था और उसे दी गई लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत राशि का पूरे ब्याज के साथ भुगतान भी कर दिया गया था।

ज्ञातव्य है कि जय की कंपनी के कारोबार में 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कुछ ही समय में 50 हजार से बढ कर कारोबार के 80 करोड़ होने की खबर एक वेब पोर्टल पर प्रकाशित हुई थी। जय ने इसके लेखक और पोर्टल के संपादकों समेत सात लागों के खिलाफ यहां अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में