समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन छह जुलाई को : शिवपाल

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन छह जुलाई को : शिवपाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि आगामी छह जुलाई को वह समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन करेंगे। इस मोर्चे का उद्देश्य सपा को सही रास्ते पर लाना है। शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह आगामी छह जुलाई को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन करेंगे। लखनऊ में सम्मेलन बुलाकर इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव इस मोर्चे के अध्यक्ष होंगे, जबकि वह खुद इसके संयोजक होंगे। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा कोई राजनीतिक दल नहीं होगा। सपा की कमियों को दूर करना इसका उद्देश्य होगा। शिवपाल ने कहा कि सपा के उपेक्षित लोगों को इस मोर्चे से जो़डा जाएगा। दूसरी पार्टियों से भी बात की जाएगी। इस वर्ष एक जनवरी को अखिलेश यादव के सपा का अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में हाशिये पर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम) के बिना कोई समाजवाद नहीं चल सकता। मालूम हो कि शिवपाल ने पिछले महीने ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन का एलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा में बार-बार उनका और मुलायम का अपमान किया गया। पूर्ववर्ती सपा सरकार में लोक निर्माण मंत्री रह चुके शिवपाल ने जांच के घेरे में आई परियोजना गोमती रिवर फ्रंट का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक वह मंत्री रहे, तब तक इस परियोजना में कोई ग़डब़डी नहीं हुई। उसके बाद क्या हुआ, वह नहीं जानते।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं? संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं?
नड्डा ने कहा कि दस साल पहले लोग सोचते थे कि देश में कुछ बदलने वाला नहीं है
पांडियन का दावा- ओडिशा में बीजद सरकार बनने के बाद पहला आदेश यह जारी होगा
पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे: शाह
भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलने पर पीओके का भारत में विलय किया जाएगा: हिमंत
किसकी बनेगी अगली सरकार? खरगे और अखिलेश ने किए ये दावे
कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने मानसून सीजन के लिए तैयारियां शुरू कीं
राजस्थान: कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया