चेन्नई में फैशन की चमक बिखेरेगी हाई लाइफ

इसका आगाज 9 जून को होगा

चेन्नई में फैशन की चमक बिखेरेगी हाई लाइफ

बेहतरीन फ़ैशन का दूसरा नाम है हाई लाइफ

चेन्नई/दक्षिण भारत। भारत की प्रमुख फैशन, ज्वैलरी और लग्ज़री प्रदर्शनी हाई लाइफ अब चेन्नई में गर्मियों को स्टाइलिश और शानदार बनाने के लिए तैयार है। इसका आगाज 9 जून को चेन्नई के हयात रिजेंसी में होगा। यह 10 जून को भी जारी रहेगी।

Dakshin Bharat at Google News
इसके आयोजकों ने कहा कि हाई लाइफ के साथ शानदार शॉपिंग और फ़ैशन का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। यहां देशभर के टॉप डिज़ाइनर्स के शानदार डिज़ाइनर कपड़े, खास तरह की ज्वैलरी, स्टाइलिश एक्सेसरीज़ और एक्सक्लूसिव कलेक्शन उपलब्ध रहेंगे।

इसके अलावा, खास मौकों के लिए शानदार कपड़ों से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक, एक ही जगह पर फ़ैशन, लग्ज़री और क्रिएटिविटी की दुनिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाई लाइफ प्रदर्शनी बेहतरीन फ़ैशन का दूसरा नाम है, जो शॉपिंग के अनुभव को यादगार बनाती है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download