बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को भाजपा सरकार ही बाहर निकालेगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने प. बंगाल के फालाकाटा में जनसभा को संबोधित किया

बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को भाजपा सरकार ही बाहर निकालेगी: अमित शाह

Photo: @BJP4India X account

फालाकाटा/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के फालाकाटा में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, असम, बिहार में कमल की सरकार है। यहां पर भी कमल की सरकार बना दें, घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे।

Dakshin Bharat at Google News
अमित शाह ने कहा कि मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त किया, अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या में राम मंदिर बनाया, नक्सलवाद को समाप्त किया। बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को भाजपा सरकार ही बाहर निकालेगी।

अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी, हम भाजपा वाले तुम्हारे हमलों से नहीं डरते हैं। मैं आज कहकर जाता हूं। इस चुनाव में ममता बनर्जी का कोई गुंडा आपको हाथ नहीं लगा पाएगा। ममता के गुंडों, सुन लो ... 5 मई के बाद यहां भाजपा सरकार बनने वाली है। 23 अप्रैल को घर में ही रहना वरना 5 मई के बाद हम आपको सीधा करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि मैं माताओं-बहनों से कहकर जाता हूं कि 5 मई के बाद आप लोग रात 2 बजे के बाद भी घर से बाहर निकलेंगी तो भी कोई कुछ नहीं बोलेगा। पूरे बंगाल में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। संदेशखाली में वर्षों तक तृणकां के घुसपैठिए बलात्कार करते रहे, ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलीं।

अमित शाह ने कहा कि दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज, आरजी कर, कलकत्ता लॉ कॉलेज... माताओं-बहनों के साथ कई प्रकार की अत्याचार की घटनाएं हुईं, लेकिन ममता बनर्जी के पेट का पानी तक नहीं हिला। ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए। महिला होकर ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताएं-बहनें घर से बाहर न निकलें।

अमित शाह ने कहा कि माताओं-बहनों, आप भाजपा सरकार बना दें, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों को सख्ती से बंद करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी, कान खोलकर सुन लें, आपका समय अब समाप्त हो गया है। अब भाजपा की बारी है। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री है, ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री है और बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद... अंग, बंग और कलिंग तीनों जगह कमल का फूल खिल जाएगा।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी कहती है कि भाजपा की सरकार आई तो बंगाल को बाहरी लोग चलाएंगे। ममताजी झूठ क्यों बोल रही हैं? आज मैं कहकर जाता हूं, बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में ही पैदा हुआ, बंगाली बोलने वाला ही होगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download