सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

Photo: samratchoudharyofficial FB Page

पटना/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

Dakshin Bharat at Google News
243 सदस्यों वाली विधानसभा में 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने सम्राट चौधरी को अपने विधायक दल का नेता चुन लिया। यह कदम तब उठाया गया, जब जद (यू) के प्रमुख और पिछले हफ़्ते ही राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंप दिया।

शिवराज सिंह चौहान, जिन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था, ने पत्रकारों से कहा, 'सम्राट चौधरी को भाजपा के विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया।'

तारापुर से भाजपा विधायक सम्राट चौधरी राजग विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 

बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने यहां लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद 'एक्स' पर यह घोषणा की।
 
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राज्य मंत्री विजय चौधरी के साथ नीतीश कुमार लोक भवन पहुंचे और अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download