गर्मियों का फैशन उत्सव: बेंगलूरु में हाई लाइफ प्रदर्शनी का समर एडिशन 18 अप्रैल से

इसका आग़ाज़ द ललित अशोक में होगा

गर्मियों का फैशन उत्सव: बेंगलूरु में हाई लाइफ प्रदर्शनी का समर एडिशन 18 अप्रैल से

यह 20 अप्रैल तक जारी रहेगी

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। फैशन और स्टाइल के लिए मशहूर हाई लाइफ प्रदर्शनी 18 अप्रैल से द ललित अशोक में शुरू होगी। यह 20 अप्रैल तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी टॉप डिजाइनर्स के अनोखे कलेक्शन्स को एक जगह देखने और खरीदारी का मौका देगी।

Dakshin Bharat at Google News
इसमें डिजाइनर वियर, एलिगेंट काउचर, स्टेटमेंट ज्वेलरी और स्टाइलिश एक्सेसरीज की शानदार रेंज पेश की जाएगी। गर्मियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने खासतौर पर लाइट, ट्रेंडी और रिफ्रेशिंग कलेक्शन्स को शामिल किया है, जो आपकी वॉर्डरोब को पूरी तरह नया लुक देंगे।

hi life1

हाई लाइफ में विजिटर्स लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स देख सकते हैं। साथ ही, डिजाइनर्स से मिलकर पसंद के मुताबिक कपड़े, ज्वेलरी और एक्सेसरीज चुन सकते हैं।

पिछले कई संस्करणों की तरह इस बार भी प्रदर्शनी में फैशन, लग्जरी और स्टाइल का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। बेंगलूरु के फैशनप्रेमियों के लिए ये तीन दिन स्टाइल अपडेट करने, नई चीजें खोजने और शॉपिंग का शानदार मौका साबित होंगे। जो लोग स्टाइल रिफ्रेश करना चाहते हैं, उनके लिए समर एडिशन बेहतरीन मौका है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download