राहुल गांधी न हिंदुस्तान को समझते हैं, न ही इसकी राजनीति को समझते हैं: भाजपा

रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

राहुल गांधी न हिंदुस्तान को समझते हैं, न ही इसकी राजनीति को समझते हैं: भाजपा

Photo: @BJPLive X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई, लेकिन राहुल गांधी की अगुवाई में और उनके द्वारा उत्तेजना के माध्यम से कांग्रेस के लोगों का जो आचरण रहा है, उससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी स्वयं लोकतांत्रिक प्रक्रिया, लोकतांत्रिक शुचिता, संवैधानिक मर्यादा और संसद की नियमावली — किसी को भी नहीं मानते हैं।

Dakshin Bharat at Google News
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता के लिए कहा कि उनका सोचना है कि जो मेरे मन में आएगा, वह मैं करूंगा। अपनी पार्टी का भी उन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया है। जिस दिन वे संसद में खुराफात कर रहे थे, उसी दिन महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनाव का परिणाम आ रहा था। वहां भी कांग्रेस साफ हो गई, नगर निगम में साफ हो गई।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बहुत चिंता की बात है कि राहुल गांधी का पूरा आचरण अब अराजक होता जा रहा है। कुछ दिन पहले ये (राहुल गांधी) अमेरिका, लंदन, मलेशिया और सिंगापुर गए थे। जहां-जहां ये गए, भारत के लोकतंत्र को बदनाम करके आए हैं। येह इनकी आदत बन गई है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को यह बताना पड़ेगा कि जब जनरल नरवणे की किताब छपी ही नहीं, तो इन्हें वह कहां से मिली? इन्होंने एक सिक्ख मंत्री को देशद्रोही कह दिया, लोकसभा अध्यक्ष को यार बोल दिया। फिर इनके निर्देश पर इनकी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट को घेर लिया था।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं खुद वहां मौजूद था। अगर लोकसभा अध्यक्ष ने मना न किया होता तो वहां कुछ भी घटना हो जाती। उसके वीडियो सबके सामने है। लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में जाकर इनके लोगों ने उन्हें बदनाम किया। उसका वीडियो भी सामने आ गया है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी न हिंदुस्तान को समझते हैं और न ही हिंदुस्तान की राजनीति को समझते हैं। कोई व्यक्ति जो हिंदुस्तान की राजनीति को समझता है, वह भारत की परंपरा को इस तरह बदनाम नहीं करता है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'