प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश चुनावों में ‘निर्णायक जीत’ पर बीएनपी के तारिक रहमान को बधाई दी

बीएनपी सरकार बनाने के लिए तैयार है

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश चुनावों में ‘निर्णायक जीत’ पर बीएनपी के तारिक रहमान को बधाई दी

Photo: @BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में उनकी निर्णायक जीत पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि वे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं तारिक रहमान को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी का नेतृत्व करते हुए निर्णायक जीत दिलाने पर अपनी हार्दिक बधाई देता हूं।' मोदी ने कहा कि रहमान की जीत उनके नेतृत्व में बांग्लादेश की जनता के विश्वास को दर्शाती है।

मोदी ने कहा, 'भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।'

बता दें कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शुक्रवार को बांग्लादेश में आम चुनावों में जीत का दावा किया, जो अगस्त 2024 में अवामी लीग शासन के पतन के बाद कार्यभार संभालने वाले अंतरिम प्रशासन को बदलने के लिए आयोजित किए गए थे।

बहुमत के संकेत मिलने पर बीएनपी ने जीत का दावा किया 

बीएनपी ने शुक्रवार को आम चुनावों में जीत का दावा किया। हालांकि चुनावों के परिणामों की प्रक्रिया जारी है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीएनपी ने 300 सदस्यीय संसद में 151 से अधिक सीटें जीत ली हैं। निर्वाचन आयोग ने अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की है।

बीएनपी के मीडिया सेल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'बीएनपी अधिकांश सीटों पर जीत के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'