मेघालय: कोयला खदान में धमाका, कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका

धमाके की असल वजह सामने नहीं आई

मेघालय: कोयला खदान में धमाका, कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका

Photo: PixaBay

शिलांग/दक्षिण भारत। मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के एक गांव में गुरुवार को एक संदिग्ध अवैध कोयला खदान में धमाका हुआ, जिसमें कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई। उन्होंने मीडिया को बताया, 'हमारी टीम ने पुष्टि की है कि यह घटना आज सुबह हुई, लेकिन अंदर मौजूद लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।'

मीडिया रिपोर्टों संदेह जताया गया है कि यह धमाका उस जगह पर कोयला खनन संबंधी गतिविधियों के दौरान हुआ, जो गैर-कानूनी तरीके से संचालित की जा रही थी। ये पंक्तियां लिखे जाने तक धमाके की असल वजह सामने नहीं आई। जांच के बाद ही खुलासा होगा।

घायल लोगों को एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए शिलांग रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाने के लिए एसडीआरएफ से मदद मांगी है। 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने साल 2014 में मेघालय में रैट-होल कोयला खनन और खनन के दूसरे अवैज्ञानिक तरीकों पर पर्यावरण को नुकसान और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे तरीकों से निकाले गए कोयले की अवैध ढुलाई पर भी रोक लगा दी थी।

रैट-होल माइनिंग के तहत संकरी सुरंगें खोदी जाती हैं। ये लगभग तीन से चार फीट ऊंची होती हैं। इनके मज़दूर अंदर रेंगकर जाते हैं और कोयला निकालते हैं। 

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया