भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता एकतरफा है: राहुल गांधी

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय वस्त्र उद्योग 'समाप्त' हो गया है

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता एकतरफा है: राहुल गांधी

Photo: IndianNationalCongress FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर 'भारत माता' को बेचने का आरोप लगाया और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को एकतरफा करार दिया, जिससे किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा है।

Dakshin Bharat at Google News
बजट पर बहस में भाग लेते हुए, उन्होंने कहा, 'आपने भारत को बेच दिया। क्या आपको भारत बेचने में शर्म नहीं आती? आपने हमारी माता, भारत माता को बेच दिया।'

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से समझौता किया गया है, क्योंकि अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पाद भारतीय बाजारों में भर जाएंगे।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय वस्त्र उद्योग 'समाप्त' हो गया है।

राहुल गांधी ने कहा ​कि मार्शल आर्ट की फाउंडेशन ग्रिप से शुरू होती है। लक्ष्य होता है कि ग्रिप मिलने के बाद चोक लेकर गला पकड़ लिया जाए। ऐसा करते समय जब खिलाड़ी के हाथ में चोक आ जाता है तो यह उसकी आंख में दिख जाता है। उसे समझ आ जाता है कि मैंने इसे पकड़ लिया है। 

राहुल गांधी ने कहा ​कि जिसे पकड़ा जाता है, वह दो-तीन बार छूटने की कोशिश करता है, लेकिन फिर उसे भी पता चल जाता है- अब मैं गया। बात वहीं खत्म हो जाती है और जिसे पकड़ा जाता है, वो टैप कर 'सरेंडर' कर देता है।

राहुल गांधी ने कहा ​कि ग्रिप राजनीति में भी होती है। फर्क यह है कि मार्शल आर्ट में ग्रिप नजर आती है, लेकिन राजनीति में किसने-कहां ग्रिप ले रखी है, कौन कहां चोक ले रहा है- वह नजर नहीं आता।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download