सस्ते परिवहन के लिए प्रदर्शन करने पर तेजस्वी सूर्या को हिरासत में लिया गया

कहा, 'मेट्रो किराया वृद्धि को केंद्र सरकार के दबाव के चलते दूसरी बार रोक दिया गया है'

सस्ते परिवहन के लिए प्रदर्शन करने पर तेजस्वी सूर्या को हिरासत में लिया गया

Photo: surya.tejasvi.ls FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को सोमवार को जयनगर मेट्रो स्टेशन पर सस्ते सार्वजनिक परिवहन की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सूर्या, जो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो किराया वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किराया दूरी के आधार पर एक रुपए से बढ़ाकर पांच रुपए कर दिया गया है।

अभी यह वृद्धि रोक दी गई है। सूर्या के अनुसार, यह केंद्र के हस्तक्षेप के बाद हुआ है। सांसद ने एक खाली ट्रंक के साथ प्रदर्शन किया, ताकि यह दिखा सकें कि राज्य सरकार के वादे खाली ट्रंक की तरह हैं।

यह विरोध उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के उस बयान के जवाब में भी था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सूर्या एक 'खाली ट्रंक' हैं, जो ज़मीन पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय हैं।

सूर्या ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि हम सस्ते सार्वजनिक परिवहन और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं, सरकार गिरफ्तारी और हिरासत का सहारा ले रही है। यह शर्मनाक है।'

उन्होंने कहा कि सड़कों, बुनियादी ढांचे और बेहतर सुविधाओं के बजाय, राज्य सरकार उन्हें 'गिरफ्तार' कर रही है।

उन्होंने कहा, 'मेट्रो किराया वृद्धि को केंद्र सरकार के दबाव के चलते दूसरी बार रोक दिया गया है। राज्य सरकार को आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'