व्यापार समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी मजबूती, रोजगार के अवसर सृजित होंगे: प्रधानमंत्री

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी धन्यवाद किया

व्यापार समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी मजबूती, रोजगार के अवसर सृजित होंगे: प्रधानमंत्री

Photo: @narendramodi X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगा, क्योंकि इससे किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे तथा महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों के प्रति व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी धन्यवाद किया।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत और अमेरिका के लिए शानदार खबर! हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति बना ली है।'

उन्होंने कहा कि यह ढांचा भारत-अमेरिका साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप नवोन्मेषकों, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करता है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।'

मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका नवाचार को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता रखते हैं, और यह ढांचा दोनों देशों के बीच निवेश और प्रौद्योगिकी साझेदारी को और गहरा करेगा।

उन्होंने कहा कि यह ढांचा मजबूत और भरोसेमंद आपूर्ति शृंखलाओं को भी सशक्त करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम भविष्य-उन्मुख वैश्विक साझेदारियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे लोगों को सशक्त करें और साझा समृद्धि में योगदान दें।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download