आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री

मोदी ने कुआलालंपुर में भारत-मलेशिया संयुक्त प्रेस मीट को संबोधित किया

आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री

Photo: @BJPLive X account

कुआलालंपुर/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में भारत-मलेशिया संयुक्त प्रेस मीट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया के संबंध बहुत विशेष हैं। हम समुद्री पड़ोसी हैं।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और आत्मीय रिश्ते रहे हैं। आज मलेशिया भारतीय मूल की आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। हमारी सभ्यताएं, साझा सांस्कृतिक विरासत लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में, हम आतंकवाद विरोधी, खुफिया जानकारी शे​यरिंग और समुद्री सुरक्षा में सहयोग मजबूत करेंगे। हम रक्षा सहयोग को भी और व्यापक बनाएंगे। एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ, हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मलेशिया में भारत के कामगारों के संरक्षण के लिए सामाजिक सुरक्षा समझौता, पर्यटन के लिए ग्रैटिस ई-वीजा और डिजिटल पेमेंट इंटरफेस यूपीआई का मलेशिया में लागू होना ... ये सभी कदम, दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे। भारत और मलेशिया को तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भी जोड़ता है। मलेशिया में तमिल की मजबूत और जीवंत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में दिखाई देती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-प्रशांत क्षेत्र विश्व के विकास इंजन के रूप में उभर रहा है। हम आसियान के साथ पूरे भारत-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत आसियान केन्द्रीयता को प्राथमिकता देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा साझा मत है कि आज की चुनौतियों का समाधान करने के लिए, वैश्विक संस्थाओं का रिफॉर्म जरूरी है। हम शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे, और आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'