भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया

Photo: @BJPLive X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का प्रारूप वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रस्तुत कर दिया है। 

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि अब इसके बारे में किसी भी प्रकार के भ्रम की आशंका नहीं रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पूरी परिपक्वता, पूरी दृढ़ता के साथ भारत के हितों को सुदृढ़ करते हुए स्पष्ट रूप से कृषि, दुग्ध व्यवसाय और अन्य क्षेत्र में एक विस्तृत सूची दी है। इससे स्पष्ट हो गया है कि भारत के किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया है। 

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत के लघु और मध्यम उद्योग के उद्यमियों के लिए विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के द्वार खोल दिए गए हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती है। यह देश की संपूर्ण जनता के लिए एक बहुत सुखद और अनुकूल अवसर है।

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में, भारत ने दुनिया की कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ ट्रेड एग्रीमेंट साइन किए हैं। चाहे वह ऑस्ट्रेलिया हो, ब्रिटेन हो या यूरोपियन यूनियन हो। और अब, भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐसा छठा समझौता है। यह छठा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है, और आसान शब्दों में कहें तो यह क्रिकेट में छक्का मारने जैसा है।

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विश्व की सभी प्रमुख विकसित आर्थिक शक्तियां भारत के साथ व्यापारिक समझौता कर रही हैं। वे भारत के साथ व्यापार करने के लिए लालायित हैं। आज भारत कुशलता के साथ अपने श्रमिकों, अपने कृषकों, अपने दुग्ध व्यवसायियों के हितों की रक्षा करते हुए भारत को एक नई दिशा में ले जाने की ओर सफल हो रहा है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'