ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था

कहा- 10 विमान मार गिराए गए थे

ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था

Photo: WhiteHouse FB Page

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से यह दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को टैरिफ के जरिए रोक दिया था, जो उनके अनुसार परमाणु युद्ध में बदल सकता था।

Dakshin Bharat at Google News
ट्रंप ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, 'मैंने आठ युद्ध सुलझाए। उन आठ में से कम से कम छह युद्ध टैरिफ की वजह से सुलझे। दूसरे शब्दों में, मैंने कहा, ‘अगर आप यह युद्ध खत्म नहीं करेंगे, तो मैं आप पर टैरिफ लगाऊंगा, क्योंकि मैं लोगों को मारे जाते हुए नहीं देखना चाहता।'

ट्रंप बोले, 'और उन्होंने कहा, ‘इसका इससे क्या संबंध है?’ मैंने कहा, ‘आप पर शुल्क लगाया जाएगा।’ जैसे भारत और पाकिस्तान। मेरी राय में यह परमाणु युद्ध हो सकता था। वे वास्तव में आमने-सामने थे, 10 विमान मार गिराए गए थे। वे एक-दूसरे पर जोरदार तरीके से हमला कर रहे थे।'

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें लड़ाई रोकने के लिए राजी कर कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई।’ क्योंकि मेरी राय में वे परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। ट्रंप ने कहा, ‘टैरिफ के बिना यह संभव नहीं होता।’

ट्रंप पिछले साल 10 मई से अब तक 80 से अधिक बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय लेने का दावा कर चुके हैं। उसी दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वॉशिंगटन की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद दोनों पड़ोसी देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई।

भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इन्कार किया है।

भारत ने पिछले साल 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हुई थी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'