एमके स्टालिन ने 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में आर्थिक सहायता भेजने की घोषणा की

लाभार्थियों के बैंक खातों में 5,000 रुपए सीधे जमा किए गए हैं

एमके स्टालिन ने 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में आर्थिक सहायता भेजने की घोषणा की

Photo: MKStalin FB Page

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने महिला लाभ योजना के तहत 1.31 करोड़ महिलाओं में से प्रत्येक के लिए 5,000 रुपए जमा किए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि यदि द्रमुक आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है, तो मासिक अनुदान को दोगुना करके 2,000 रुपए कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कलाईनर महिला अधिकार योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में 5,000 रुपए सीधे जमा किए गए हैं। उन्होंने कहा, 'आपको आज सुबह 5,000 रुपए प्राप्त हुए होंगे। मैंने यह राशि इस दृष्टि से देने का निर्णय लिया है कि कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा आगामी चुनावों का हवाला देकर योजना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।'

इसलिए, महिलाओं को उनके मिलने वाले मासिक आर्थिक सहायता से वंचित करने के इस प्रयास का मुकाबला करने के लिए, फरवरी से तीन महीने की राशि देने का निर्णय लिया। साथ ही, गर्मियों के दौरान उनके खर्चों को पूरा करने के लिए 2,000 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में जानकारी देते हुए कहा, 'इसके अलावा, इस साल जब द्रमुक फिर से सत्ता में आएगी तो मासिक अनुदान 1,000 रुपए से बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया जाएगा।'

उन्होंने कहा, 'मैं बहनों से अपील करता हूं कि इस राशि का विवेकपूर्ण उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा की जरूरतों, दवाइयां खरीदने या अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए करें।' एमके स्टालिन ने इस बात का विश्वास जताया कि उनकी पार्टी फिर से सत्ता में लौटेगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download