बेलगावी में सीडब्ल्यूसी की बैठक: गांधीजी की विरासत समेत इन मुद्दों पर चर्चा करेगी कांग्रेस

'नव सत्याग्रह बैठक' में अगले वर्ष के लिए कार्ययोजना तय करेगी

बेलगावी में सीडब्ल्यूसी की बैठक: गांधीजी की विरासत समेत इन मुद्दों पर चर्चा करेगी कांग्रेस

Photo: IndianNationalCongress FB Page

बेलगावी/दक्षिण भारत। कांग्रेस कार्यसमिति की यहां होने वाली विस्तारित बैठक से पहले गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि वह महात्मा गांधी की विरासत की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन के लिए खुद को पुनः समर्पित करेगी, जिस पर 'उस वैचारिक भाईचारे द्वारा व्यवस्थित हमला किया जा रहा है, जिसने उससे कटुतापूर्वक संघर्ष किया था।'

Dakshin Bharat at Google News
आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार होने के प्रयास में, कांग्रेस कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए बेलगावी अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाली 'नव सत्याग्रह बैठक' नामक अपनी सीडब्ल्यूसी बैठक में अगले वर्ष के लिए कार्ययोजना तय करेगी।

पार्टी ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर अंबेडकर के कथित अपमान के मुद्दे को बेलगावी में विचार-विमर्श के लिए उठाया जाएगा। इस मुद्दे पर 'सख्त कार्रवाई' की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने कहा कि साल 1924 के कांग्रेस अधिवेशन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हम यहां सम्मेलन कर रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कर्नाटक में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। सौ साल पहले यहां इतिहास रचा गया था। हमें एक नई प्रेरणा की जरूरत है, क्योंकि देश को सही दिशा में ले जाना है। आज हमें संविधान के लिए लड़ना है और उसे बचाना है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर