प. बंगाल ओबीसी प्रमाणपत्र: पूनावाला बोले- 'वोटबैंक' को खुश करने का एक और सबूत सामने आया

तृणकां सरकार पर लगाया तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप

प. बंगाल ओबीसी प्रमाणपत्र: पूनावाला बोले- 'वोटबैंक' को खुश करने का एक और सबूत सामने आया

Photo: @ShehzadKiBaat YouTube Channel

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। साल 2010 के बाद पश्चिम बंगाल में जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाणपत्रों को रद्द करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने टिप्पणी की है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि करीब 5 लाख ओबीसी प्रमाणपत्र निलंबित कर दिए गए हैं। उच्च न्यायालय के फैसले से पता चला है कि कैसे सिर्फ वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने धार्मिक आधार पर मुसलमानों को वो अधिकार दे दिए, जो ओबीसी समुदाय को मिलने थे।

शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि ओबीसी, एससी-एसटी लोगों का हक छीनकर वोटबैंक को खुश करने का एक और सबूत सामने आया है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने उन्हें (इंडि गठबंधन को) यह लिखित में देने की चुनौती दी कि आरक्षण धार्मिक आधार पर या ओबीसी, एससी-एसटी कोटे से काटकर नहीं दिया जाएगा, तो उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात