सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं

सावित्री जिंदल अपनी बेटी सीमा के साथ भाजपा में शामिल हुईं

सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं

Photo: @SavitriJindal X account

चंडीगढ़/दक्षिण भारत। हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं। उनके बेटे और मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल भी हाल में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
84 वर्षीया सावित्री जिंदल अपनी बेटी सीमा के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।

सावित्री जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने 'एक्स' अकाउंट पर कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह, डॉ. जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में मुझे और मेरी पूरी टीम को आदर और सम्मान के साथ भारतीय जनता पार्टी व मोदी परिवार का सदस्य बनाया गया, जिसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व की बहुत आभारी हूं।'

उन्होंने कहा, 'मैं हरियाणा और हिसार के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने हमें इतना सम्मान दिया। हम सब मिलकर मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जय श्री राम।

इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था, 'मैंने विधायक के रूप में 10 साल हिसार की जनता का प्रतिनिधित्व किया और मंत्री के रूप में हरियाणा प्रदेश की निस्वार्थ सेवा की है।'

सावित्री जिंदल ने कहा, 'हिसार की जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार की सलाह पर आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए और सभी साथियों का, जिन्होंने हमेशा मुझे अपना सहयोग और मान-सम्मान दिया, उनकी सदैव आभारी रहूंगी।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download