सब-वेरिएंट जेएन.1: भारत में 1,226 मामले दर्ज, सबसे अधिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से

केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है

सब-वेरिएंट जेएन.1: भारत में 1,226 मामले दर्ज, सबसे अधिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से

Photo: PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। देश में अब तक कोविड-19 सब-वेरिएंट जेएन.1 के कुल 1,226 मामले सामने आए हैं, जिनमें कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। आईएनएसएसीओजी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चला है कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने वैरिएंट की उपस्थिति का पता लगाया है।

कर्नाटक में जेएन.1 सब-वेरिएंट के 234 मामले पाए गए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश (189), महाराष्ट्र (170), केरल (156), पश्चिम बंगाल (96), गोवा (90), तमिलनाडु (88) और गुजरात (76) हैं। 

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में 37 जेएन.1 मामले, तेलंगाना में 32, छत्तीसगढ़ में 25, दिल्ली में 16, उत्तर प्रदेश में 7, हरियाणा में पांच, ओडिशा में तीन और उत्तराखंड और नागालैंड में एक-एक मामला दर्ज किया गया।

देश में कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 सब-वेरिएंट का पता चलने के बीच केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए