तेलंगाना में 'बड़े-बड़े वादों' को लेकर कुमारस्वामी ने सिद्दरामैया के बारे में क्या कहा?

कुमारस्वामी ने तेलंगाना में सिद्दरामैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के चुनाव प्रचार के संदर्भ में टिप्पणी की

तेलंगाना में 'बड़े-बड़े वादों' को लेकर कुमारस्वामी ने सिद्दरामैया के बारे में क्या कहा?

Photo: facebook.com/hdkumaraswamy

बेंगलूरु/भाषा। जनता दल-सेकुलर (जद एस) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने राज्य में प्रमुख चुनावी गारंटी को लागू करने में कथित रूप से विफल रहने और फिर भी चुनावी राज्य तेलंगाना में बड़े-बड़े वादे करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दरामैया को आड़े हाथों लिया।

Dakshin Bharat at Google News
कुमारस्वामी ने तेलंगाना में सिद्दरामैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के चुनाव प्रचार के संदर्भ में यह टिप्पणी की है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘अस्थायी मुख्यमंत्री’ सिद्दरामैया और ‘डुप्लीकेट मुख्यमंत्री’ डीके शिवकुमार वहां किसानों को पांच घंटे बिजली देने का वादा करके हंसी का पात्र बन गए, क्योंकि उन्हें पहले से ही 24 घंटे बिजली मिलती है।'

कुमारस्वामी ने दावा किया, 'डुप्लीकेट मुख्यमंत्री’ ने तेलंगाना में कहा कि वे कर्नाटक में किसानों को रोजाना पांच घंटे बिजली दे रहे हैं और अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वहां भी किसानों को उतनी ही बिजली दी जाएगी।'

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 2.5 लाख पद खाली हैं, लेकिन सिद्दरामैया और उपमुख्यमंत्री ने तेलंगाना में दो लाख पदों को भरने का वादा किया है। जद (एस) नेता ने दावा किया कि सिद्दरामैया जब पिछली बार यानी 2013 से 2018 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब से ये पद खाली पड़े हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download