कर्नाटक: कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार किया
अभी मतगणना जारी है
By News Desk
On
कुछ समय में स्थिति और साफ हो जाएगी
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस न केवल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि उसने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा (113) को भी पार कर लिया है। अब तक कांग्रेस 121 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरे स्थान पर भाजपा है, जिसके उम्मीदवार 72 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
मतगणना से पूर्व त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति के कयासों से जद (एस) के 'किंग मेकर' होने की संभावनाओं को बल मिला था। हालांकि उसके उम्मीदवार सिर्फ 24 सीटों पर बढ़त लिए हुए हैं। पांच सीटों पर निर्दलीय दबदबा बनाए हुए हैं।इसी तरह कल्याण राज्य प्रगति पक्ष एक सीट पर आगे चल रही है। सर्वोदय कर्नाटक पक्ष भी एक ही सीट पर बढ़त लिए हुए है।
अभी मतगणना जारी है। कुछ समय में स्थिति और साफ हो जाएगी।
About The Author
Related Posts
Latest News
21 Jan 2026 15:13:50
यह मुख्यमंत्री जन आवास योजना-3ए के तहत विकसित है


