कर्नाटकः विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के इन वरिष्ठ नेता ने लिया चुनावी राजनीति से संन्यास
कन्नड़ में लिखे अपने संक्षिप्त पत्र में कहा कि यह निर्णय उन्होंने खुद लिया है
By News Desk
On
10 मई को होंगे कर्नाटक विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली/भाषा। भाजपा की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय की जानकारी दी और कहा कि वे चुनावी राजनीति से ‘संन्यास’ ले रहे हैं।
कन्नड़ में लिखे अपने संक्षिप्त पत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने कहा कि यह निर्णय उन्होंने खुद लिया है।गौरतलब है कि ईश्वरप्पा अक्सर अपने बयानों और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं।
ईश्वरप्पा जून में 75 साल के हो जाएंगे, जो भाजपा में नेताओं के लिए चुनाव लड़ने और आधिकारिक पदों पर आसीन होने की अनौपचारिक उम्र सीमा है। हालांकि, कभी-कभार इसके अपवाद भी रहे हैं।
भाजपा ने अभी तक 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित नहीं की है।
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Feb 2026 15:23:43
Photo: MamataBanerjeeOfficial FB Page


