बोम्मई का दावाः कर्नाटक में 60 सीटों पर कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवार नहीं

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास न केवल उम्मीदवारों की कमी है

बोम्मई का दावाः कर्नाटक में 60 सीटों पर कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवार नहीं

बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस और शिवकुमार उत्साह के साथ बोल रहे हैं, लेकिन अंदर की सच्चाई कुछ और है

शिवमोग्गा/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार से भी खराब रहेगा और करीब 60 सीट पर उसके पास उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास न केवल उम्मीदवारों की कमी है, बल्कि राज्य में उसके पास जनाधार भी नहीं है और उसकी नीतियां भी अस्पष्ट हैं।

बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा, मेरी समझ के अनुसार, करीब 60 सीटों पर कांग्रेस के पास उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए वे इधर-उधर से लोगों को जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी कहा था, कांग्रेस की दूसरी सूची तैयार करते समय डीके शिवकुमार ने हमारे लगभग सभी विधायकों से संपर्क किया और कहा कि ये सीट आपके लिए सुरक्षित हैं, क्या आप शामिल होंगे?

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस और शिवकुमार उत्साह के साथ बोल रहे हैं, लेकिन अंदर की सच्चाई कुछ और है।

उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे (कांग्रेस) पिछली बार की तुलना में और बुरी तरह हारेंगे क्योंकि उनके पास न तो उम्मीदवार हैं, न ही जनाधार और न ही नीतियों पर स्पष्टता - चाहे वह आरक्षण का मुद्दा हो, या फिर विकास का।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर