महिलाओं का सम्मान, समानता का भाव बढ़ाकर ही भारत तेजी से आगे बढ़ सकता है: मोदी

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण पर बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया

महिलाओं का सम्मान, समानता का भाव बढ़ाकर ही भारत तेजी से आगे बढ़ सकता है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान बजट में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई रास्ते हैं

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण पर बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में देश वीमन लेड डेवलपमेंट के विज़न को लेकर आगे बढ़ा है। इस वर्ष का बजट भी ऐसे प्रयासों को गति देगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले आठ-नौ वर्षों में, हाई स्कूल और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या तीन गुनी हो गई है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेडिकल फील्ड हो या खेल का मैदान हो, बिजनेस हो या पॉलिटिकल एक्टिविटी हो, भारत में महिलाओं की केवल भागीदारी ही नहीं बढ़ी है, बल्कि वे हर क्षेत्र में आगे आकर नेतृत्व कर रही हैं। आज भारत में ऐसे अनेक क्षेत्र हैं, जिनमें महिला शक्ति की सामर्थ्य नजर आती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुद्रा ऋण की 70% लाभार्थी महिलाएं हैं। ये महिलाएं घरेलू आय को मजबूत करने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। भारत में बीते वर्षों में आवास योजना के तहत जो तीन करोड़ से अधिक घर बने हैं। उनमें से भी अधिकतर महिलाओं के नाम हैं। पीएम आवास योजना ने महिलाओं को घर के आर्थिक फैसलों में एक नई आवाज दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हमारी बेटियां सेना में जाकर देश की सुरक्षा करती दिखाई देती हैं, राफेल उड़ाती दिखाई देती हैं, तो उनसे जुड़ी सोच भी बदलती है। महिलाओं का सम्मान बढ़ाकर, समानता का भाव बढ़ाकर ही भारत तेजी से आगे बढ़ सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान बजट में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई रास्ते हैं। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना महिलाओं को 7.5% ब्याज दर प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें विश्वकर्मा योजना में महिलाओं के लिए विशेष अवसरों को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाना होगा। जेम पोर्टल और ई-कॉमर्स भी महिलाओं के व्यवसाय को विस्तार देने का बड़ा माध्यम बन रहे हैं। 

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति
Photo: narendramodi FB page
कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'
राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
'कराची का लड़का' कैसे बना एफबीआई का टॉप एजेंट? एक ग़लती ने पहुंचा दिया जेल
5वीं अर्थव्यवस्था, अनुच्छेद 370, मुफ्त राशन, महिला आरक्षण ... यह ट्रेलर, अभी बहुत कुछ करना है: मोदी