डीके शिवकुमार और सिद्दरामैया, दोनों मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रहे: शाह

अमित शाह ने कर्नाटक के बल्लारी में 'विजय संकल्प समावेश' को संबोधित किया

डीके शिवकुमार और सिद्दरामैया, दोनों मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रहे: शाह

शाह ने कहा कि जद (एस) को दिया गया आपका एक-एक वोट कांग्रेस को जाने वाला है

बल्लारी/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कर्नाटक के बल्लारी में 'विजय संकल्प समावेश' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जद (एस) वंशवादी पार्टियां हैं। ऐसी पार्टियां लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकतीं।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने कहा कि जद (एस) को दिया गया आपका एक-एक वोट कांग्रेस को जाने वाला है और कांग्रेस को दिया गया एक-एक वोट सिद्दरामैया और दिल्ली का एटीएम बनी उनकी सरकार को जाने वाला है। लोकतंत्र में परिवारवादी पार्टियां कभी जनता और गरीब का कल्याण नहीं कर सकतीं।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, जब कांग्रेस का शासन था तो पीएफआई के खिलाफ 1,700 मामले वापस ले लिए गए थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार और सिद्दरामैया, दोनों लड़ रहे हैं। इनकी लड़ाई से कर्नाटक का कल्याण नहीं होगा। कर्नाटक का कल्याण करना है तो भाजपा की सरकार ही बनानी होगी, तभी राज्य का विकास होगा।

शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर दावा किया कि इससे रक्तपात हो सकता है। हालांकि किसी ने पत्थर मारने की हिम्मत नहीं की।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केजरीवाल ने पुरानी गाड़ियों में ई20 ईंधन के इस्तेमाल पर चिंता जताई केजरीवाल ने पुरानी गाड़ियों में ई20 ईंधन के इस्तेमाल पर चिंता जताई
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि ऑटोमोबाइल बनाने वाली...
उच्चतम न्यायालय ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में मनमोहन सिंह के खिलाफ मामला बंद किया
केरल सरकार ने प्रशासन में 5 बड़े सुधारों की घोषणा की
असम में बाढ़: मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हुई
वांगचुक भूखे रहे, 'क्रांतिवीरों' ने पकवान उड़ाए
सिंगर बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में आई दरार!
प्रधानमंत्री की फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के बाद आईटी मंत्रालय ने मेटा को तलब किया