राजकोट मैच: टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ का कमाल, 99 गेंदों में जड़ा शतक

राजकोट मैच: टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ का कमाल, 99 गेंदों में जड़ा शतक

prithvi shaw

राजकोट। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कमाल कर दिया है। उन्होंने शतक बना लिया है। 18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी की इस उपलब्धि की चर्चा जोरों पर है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की।

Dakshin Bharat at Google News
ये पंक्तियां लिखे जाने तक भारत के खाते में 33 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 176 रन हैं। पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पृथ्वी ने 99 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

बता दें कि राजकोट में टेस्ट डेब्यू कर शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ सचिन तेंडुलकर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके बाद उन्हें भविष्य के सचिन तेंदुलकर के तौर पर भी देखा जा रहा है। पृथ्वी की कप्तानी में भारत अंडर-19 विश्व कप में परचम लहरा चुका है। पृथ्वी के लिए यह कारनामा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गत वर्ष इसी मैदान पर उन्होंने रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था और उसमें भी शतक बनाने में कामयाब रहे।

उल्लेखनीय है कि 2016 में पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से ​मैच खेला था। वे दलीप ट्रॉफी डेब्यू में भी शतक लगा चुके हैं। उस कारनामे का भी सचिन से कनेक्शन है। दरअसल पृथ्वी ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ही यह उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे थे।

ये भी पढ़िए:
– सीरिया में आतंकियों के अड्डे पर रूस का हमला, मारा गया बगदादी का बेटा
– कांग्रेस को मायावती का जोरदार झटका, राजस्थान और मप्र में गठबंधन नहीं करेगी बसपा
– शर्मनाक! व्रत के दौरान गंगा स्नान करने आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो
– क्या आपने देखा है एक ही तरफ दो मुंह वाला यह दुर्लभ सांप, यहां देखिए वीडियो

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download