बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट को अच्छी तरह से प्रचारित नहीं किया : गंभीर

बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट को अच्छी तरह से प्रचारित नहीं किया : गंभीर

नई दिल्ली/भाषाभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि बीसीसीआई ने भले ही क्रिकेट को बेहद लोकप्रिय और सफल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दी लेकिन उसने टेस्ट क्रिकेट के प्रचार और प्रसार के लिये कुछ खास नहीं किया। अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिये मशहूर गंभीर ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय और सीईओ राहुल जोहरी की उपस्थिति में यह बात कही। गंभीर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट का उस तरह से प्रचार और प्रसार किया जैसा कि उसने वनडे और टी२० के मामले में किया। मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ (२०११ में) ईडन गार्डन्स पर खेला गया टेस्ट मैच याद है। भारत पहले दिन बल्लेबाजी कर रहा था और केवल १००० लोग स्टेडियम में थे। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, कल्पना करो कि वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण खेल रहे हों और केवल १००० दर्शक मौजूद हों। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट दूसरी श्रेणी के शहरों में आयोजित किया जाना चाहिए लेकिन गंभीर को यह समाधान नहीं लगता। भारत की तरफ से ५८ टेस्ट और १४७ वनडे खेलने वाले गंभीर ने कहा, मैं नहीं जानता लेकिन कहीं कुछ ग़डब़डी हुई है। हो सकता है कि उन्हें टी२० और वनडे में कटौती करनी प़डे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए