इस सप्ताह ग्रहों की चाल किसके लिए लाएगी शुभ समाचार?

इस सप्ताह ग्रहों की चाल किसके लिए लाएगी शुभ समाचार?

weekly rashifal

साप्ताहिक राशिफल
सोमवार 17 सितंबर, 2018 से रविवार 23 सितंबर, 2018 तक

मेष
सप्ताह की शुरुआत से ही आपको तंदुरुस्ती का ध्यान रखना होगा। इस समय आपके शरीर में आलस और सुस्ती रहेगी। किसी नए कार्य को शुरु करने पर उसे बीच में ही छोड़ देने की इच्छा होगी तथा धन खर्च ज्यादा होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। विद्यार्थी लोग स्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारियों में तल्लीन रहेंगे। सप्ताहान्त का समय मौजमस्ती में बीतेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। यात्रा सफल होगी। पूरे सप्ताह स्वास्थ्य नरम रह सकता है अतः ध्यान रखें।

वृष
सप्ताह की शुरुआत का समय सामान्य ही रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय विद्याभ्यास का रहेगा। आप यदाकदा उदासीनता का अनुभव करेंगे। लेकिन, आपका प्रयत्न पूरी मेहनत और लगन से काम को पूरा करने का होगा। अगर इस दौरान सरकारी कामकाज में लापरवाही करेंगे तो तकलीफ हो सकती है। पिता की तबीयत नरम-गरम रहेगी। प्रॉपर्टी के विवाद के चलते परेशानी हो सकती है। कार्य में रचनात्मक रुप से सक्रिय रहेंगे। घर-परिवार में खुशी व आनंद का वातावरण रहेगा। जीवन में नए-नए मौकों के साथ नया परिवर्तन आएगा।

मिथुन
सप्ताह की शुरुआत पति-पत्नी के संबंधों में तनाव ला सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा। लेकिन, कभी-कभी शुरू किए गए कार्यों को बीच में ही छोड़ देना का मन होगा। कमीशन या दलाली के कार्यों से लाभ होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। किसी के ऊपर जरुरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। इस सप्ताह आपका समय मध्यम रहेगा। बंद रास्ते खुलेंगे। आप अपनी क्षमता पर भरोसा रखकर काम करेंगे। सामाजिक व्यवहार में खर्च का प्रमाण अधिक रहेगा।

कर्क
इस सप्ताह की शुरुआत में विवाह की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने विचारों और आदर्शों से कोई समझौता नहीं करेंगे। नई चीजें खरीदेंगे। आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आनंदपूर्वक पूरा समय गुजरेगा। सप्ताह मध्य के दौरान समय थो़डा प्रतिकूल महसूस होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। दुश्मन भी आपके ऊपर दबादबा बनाए रखेंगे। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। संतान के साथ रिश्ते में प्रेम भाव बढ़ेगा।

सिंह
सप्ताह की शुरुआत में सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। सिरदर्द हो सकता है। गुस्से की मात्रा अधिक होने से अपने ऊपर नियंत्रण रखें। यह समय परिवारिक खुशी और सुख शांति की दृष्टि से अच्छा है, शुभ समाचार मिलेगा।। आपको व्यवसाय में कोई सफलता नहीं मिलेगी। आपके काम की सराहना की जाएगी लेकिन आपको पर्याप्त वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। किसी बड़ी चिंता से राहत महसूस करेंगे। धर्म के काम में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय के साथ व्यय की राशि अधिक रहेगी। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश होंगे। पुराना फंसा पैसा प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत मे किसी अजनबी पर भरोसा करना सही नहीं है।

कन्या
सप्ताह की शुरुआत में नकारात्मक विचारों को मन से निकाल बाहर करें। सप्ताह के मध्य में आपको स्वार्थी प्रवृत्ति छो़डकर दूसरों के बारे में विचार करने की सलाह है। घर, परिवार अथवा नौकरी व्यवसाय में समाधानकारी प्रवृत्ति अपनाएंगे तो बाजी विफल नहीं होगी। मन की दुविधाभरी परिस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। पितृपक्ष की ओर से लाभ होगा परंतु जमीन जायदाद से संबंधित कामकाज में सावधानी रखते हुए आगे कदम ब़ढाएं्। संतान के ऊपर खर्च होगा। विद्यार्थी प़ढाई लिखाई में उत्तम प्रदर्शन करेंगे। आप भावुकता में बहने के स्थान पर व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं।

तुला
सप्ताह के आरंभ में साहस में कमी आएगी। हिम्मत दिखाने में बहुत सोच-विचार करने से आपके हाथ से कोई महत्वपूर्ण अवसर सरक नहीं जाए इसका ख्याल रखें। आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ा झटका लग जाने की आशंका रहेगी। मध्य सप्ताह में प्रतिकूल समय महसूस करेंगे। कमाई से ज्यादा खर्च संभव है। निर्णय शक्ति कमजोर प़डती महसूस होगी। मन की उलझनें आपके आत्मबल को तोड़ सकती हैं। व्यापार में आप अपनी बुद्धि और चतुराई से निर्णय लेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती। सप्ताहान्त का समय आपके लिए मध्यम फलदायी समय रहेगा। मानसिक चिंता से राहत मिलेगी।

वृश्चिक
सप्ताह के आरंभ में आपके विचार बहुत सकारात्मक रहेंगे। इससे अपने आसपास का माहौल आपको अधिक अनुकूल लगेगा। मध्य सप्ताह का समय आपके लिए लाभदायी रहेगा। कला से संलग्न व्यक्तियों के लिए यह सफलता प्रदान करने वाला समय रहेगा। शेयर बाजार, जमीन-मकान और स्थायी संपत्तियों में लंबी अवधि के दृष्टिकोण के साथ निवेश करेंगे। अनुचित कार्यों से दूर रहें अन्यथा नुकसान होने की आशंका रहेगी। इस समय दौरान किए गए प्रयास लाभदायी रहेंगे। सप्ताहान्त में आर्थिक मामलों में धीरज से काम ले। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। खूब अच्छी तरह से आपका कार्य पूरा होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

धनु
सप्ताह की शुरुआत से ही आप व्यस्त रहेंगे। यदि नौकरीपेशा लोग दूरवर्ती स्थान पर ट्रान्सफर चाहते हैं तो वैसी परिस्थिति बनेगी। विदेश में प़ढाई के प्रयोजन से जाने के इच्छुक जातकों के लिए भी शुरुआत का चरण उम्मीद भरा है। मध्य सप्ताह में आपको माता-पिता के साथ व्यवहार में संयम रखना प़डेगा अन्यथा गैर जरूरी विवाद हो सकता है। कार्य पूरे होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। मजबूत भविष्य की अभी नींव रखने के लिए योग्य समय है। सप्ताहान्त में सरकारी स्रोत से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में नयी दिशा प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ होने का योग है।

मकर
सप्ताह की शुरूआत में ही किसी की वाणी-व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। मन की शांति के लिए आध्यात्म की शरण में जाना अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेना अथवा आध्यात्मिक गुरु से मिलने का योग भी है। मध्य सप्ताह के समय वाणी पर संयम रखें और संभव हो तो समझौतावादी प्रवृत्ति रखें्। स्वभाव में उग्रता आएगी। जोखिमभरे कार्यों से दूर रहें्। चोट लगने अथवा दुर्घटना का योग होने से संभव हो तो यात्रा टालें। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर विशेषकर पढ़ाई के मामले में चिंतित रहेंगे।

कुंभ
सप्ताह की शुरुआत से ही आपको व्यापार-धंधे में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। मौज-शौक और मनोरंजन की गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। प्रेम प्रसंग में समर्पण की भावना रखेंगे बहुत अधिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे। इस समय के दौरान धार्मिक कार्य करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां विशेष रहेंगी। मन में दुविधा रहने से पक्के निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे। पैसे की लेन-देन अथवा आर्थिक व्यवहार न करने की सलाह है। नए काम के प्रारंभ में असफलता मिल सकती है। हाथ में लिया हुए कार्य में सोच-विचारपूर्वक आगे बढ़ें अन्यथा समय पर काम पूर्ण न होने से छवि खराब होगी।

मीन
सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय में लाभ होगा। मकान अथवा वाहन ख़रीदने का भी योग रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। समाजसेवा का कार्य करेंगे। उत्तम समय है इसलिए संकल्पित कार्य पूरे होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कहीं बाहर सिनेमा अथवा होटल में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक शांति प्राप्त होगी किन्तु माता-पिता के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताहान्त में व्यवसाय में मेहनत करने पर भी उत्तम परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है किन्तु सप्ताह के अंत में समय परिवर्तन होगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। आपके जीवन को नयी दिशा प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्य करेंगे।

— ज्योतिर्विद पं. श्रीधर खांडल —

संपर्क : +91 88847 69193
+ 91 88849 19349
www.nakshatraveda.com

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे ओडिशा में बोले शाह- नवीन बाबू का मानना है कि यहां आयुष्मान योजना लागू हुई तो मोदी लोकप्रिय हो जाएंगे
शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खनिज संपदा ओडिशा में है और सबसे ज्यादा गरीबी भी यहीं है...
बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़