दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में भर्ती

अभिनेता दिलीप कुमार। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

मुंबई/दक्षिण भारत। विख्यात अभिनेता दिलीप कुमार (98) को रविवार सुबह यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को सुबह करीब 8.30 बजे खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सायरा बानो के अनुसार, ‘आज सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वे अभी खार स्थित गैर कोविड हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी जांच चल रही है।’

बता दें कि दिलीप कुमार ने कई हिट फिल्में देकर लोगों के दिलों पर राज किया। ‘कोहिनूर’, ‘मुगल-ए-आज़म’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ जैसी फिल्मों को बहुत पसंद किया गया।

दिलीप कुमार ने ‘ज्वार भाटा’ (1944) से अपने सिने करियर का आगाज किया था। उनकी सेहत के बारे में यह समाचार सोशल मीडिया पर आने के बाद सिनेमाप्रेमी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी