.. तो विकास दुबे की ज़िंदगी पर भी आएगी वेब सीरीज, ये फिल्म निर्माता कर रहे तैयारी!

.. तो विकास दुबे की ज़िंदगी पर भी आएगी वेब सीरीज, ये फिल्म निर्माता कर रहे तैयारी!

मुंबई/भाषा। फिल्म निर्माता हंसल मेहता कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जिंदगी पर आधारित एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी में जुटे हैं। वह इसका निर्देशन भी करेंगे। दुबे उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ पिछले महीने मुठभेड़ में मारा गया था।

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में तीन जुलाई की मध्यरात्रि को मुठभेड़ के दौरान दुबे और उसके साथियों ने डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस दुबे को गिरफ्तार करने बिकरू गांव गई थी।

वारदात के बाद दुबे फरार हो गया था और उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। दुबे को नौ जुलाई को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया था कि 10 जुलाई को पुलिस उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी लेकिन रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसका फायदा उठाकर दुबे ने भौंती क्षेत्र से भगाने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मार गिराया।

निर्माता शैलेश आर सिंह की कर्मा मीडिया एंड एंटरनेटमेंट ने पॉररॉइड मीडिया के साथ मिलकर कुख्यात अपराधी पर बनने वाली सीरिज के लिए अधिकार खरीदे हैं।

मेहता ‘अलीगढ़’, ‘ओमर्टा’ और ‘शाहिद’ जैसी फिल्मों का निर्देशन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को जिम्मेदारी के साथ छुएंगे।

निर्देशक ने कहा, ‘यह हमारे समय और तंत्र को दिखाता है जिसमें राजनीति, अपराध और जनप्रतिनिधियों का एक बड़ा रोचक-सा गठबंधन बनता है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि इसे किस तरह से बनाया जाएगा, लेकिन इसे जिम्मेदारी के साथ और आकर्षक तरीके से बनाया जाएगा।’

वहीं ‘तनु वेड्स मनु’, ‘शाहिद’, और ‘अलीगढ़’ और ‘जजमेंटल है क्या’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़े सिंह का कहना है कि वह दुबे की जिंदगी को पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी