अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई/दक्षिण भारत। बॉलीवुड से एक दुखद खबर आई है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उनके द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे क्या वजह रही, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। बता दें कि 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में जन्मे सुशांत सिंह ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ धारावाहिक में काम से आगाज किया था। धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में उनके अभिनय को बहुत सराहा गया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। वे ‘काय पो छे’ में लीड एक्टर थे।

सुशांत ने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा, उन्होंने पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, राब्ता, वेलकम टू न्यूयॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे और ड्राइव जैसी फिल्मों में काम किया था।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने भी नौ जून को आत्महत्या कर ली थी। खबरों के मुताबिक, सेलेब्रिटी मैनेजर ने मुंबई के मलाड के जनकल्याण इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। इस खबर से सुशांत सिंह को गहरा दुख हुआ था। वहीं, एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि सुशांत सिंह कई महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया
Photo: JDSpartyofficial FB page
अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
एक ओर गर्मियों में थाईलैंड जाने वाले राहुल हैं, दूसरी ओर बिना छुट्टी लिए देशसेवा करने वाले मोदी हैं: शाह
पाक फौज को इमरान की दो टूक- सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है बातचीत, अगर ...
किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा
पहले आतंकी हमला होने पर कांग्रेस सरकार दुनियाभर में रोती थी, आज पाक रो रहा है: मोदी
जद (एस) के दर्जनभर विधायकों के पार्टी छोड़ने संबंधी कयासों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?