सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है: रजनीकांत

सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है: रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत

चेन्नई/भाषा। सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन किया और कहा कि इस कानून से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है।

नागरिकता कानून में संशोधन और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने यहां पत्रकारों से कहा, सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। अगर उन्हें कोई दिक्कत आती है तो उनके लिए आवाज उठाने वाला मैं पहला शख्स होऊंगा।

रजनीकांत ने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि भारतीय लोगों को सीएए से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थी हितों के लिए सीएए के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं।

उन्होंने इस कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का समर्थन करने के लिए धार्मिक नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और इसे ‘काफी गलत’ बताया।

राष्ट्रीय नागरिक पंजी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान ‘बहुत, बहुत आवश्यक’ है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने भी पूर्व में ऐसा किया था।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी