मीटू पर शाहरुख: कोई गलत व्यवहार करता है तो अब उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकेगा

मीटू पर शाहरुख: कोई गलत व्यवहार करता है तो अब उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकेगा

मुंबई/भाषा। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का मानना है कि मीटू आंदोलन भले ही पश्चिमी देशों से शुरू हुआ हो लेकिन इसने भारत समेत पूरी दुनिया की महिलाओं को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर दिया है। शाहरुख (54) ने कहा कि इस आंदोलन ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव पर प्रकाश डाला है।

शाहरुख ने बीबीसी के पत्रकार तथा ‘टॉकिंग मूवीज’ के होस्ट टॉम ब्रुक को दिए साक्षात्कार में कहा, यह पश्चिमी देशों से शुरू हुआ और इसने महिलाओं को उस बारे में बोलने का मौका दिया जो हो सकता है कि कुछ साल पहले उनके साथ हुआ हो…इसने उन्हें उनकी आपबीती सुनाने में काफी समर्थन दिया।

उन्होंने कहा, इस आंदोलन की महानता यह है कि भविष्य में हमें यह स्वीकार करना होगा कि अधिकाशं क्षेत्रों में लोग महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, और ऐसा हर जगह होता है।

अभिनेता ने उम्मीद जताई कि इससे बदलाव आएगा। उन्होंने कहा, सिनेमा और मीडिया जगत की बात करें तो यह हमें थोड़ा और जागरूक बनाएगा। मुझे लगता है कि अहम बात यह है कि लोग जान गए हैं कि अगर कोई अनुचित तरीके से व्यवहार करता है तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति
Photo: narendramodi FB page
कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'
राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
'कराची का लड़का' कैसे बना एफबीआई का टॉप एजेंट? एक ग़लती ने पहुंचा दिया जेल
5वीं अर्थव्यवस्था, अनुच्छेद 370, मुफ्त राशन, महिला आरक्षण ... यह ट्रेलर, अभी बहुत कुछ करना है: मोदी