फिल्म की असफलता पर स्ट्रेस नहीं लेतीं सोनाक्षी

फिल्म की असफलता पर स्ट्रेस नहीं लेतीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई/वार्ता। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असफलता पर स्ट्रेस नही लेती है। करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म में वरूण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त,माधुरी दीक्षित,सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य राय कपूर ने मुख्य भूमिकायें निभायी है।

फिल्म के कंटेंट और स्टार कास्ट को देखकर लगा था कि फिल्म साल की सबसे ब़डी सफल फिल्मों में से एक होगी लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जो हाल देखने को मिल रहा है उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म साल की सबसे ब़डी फ्लॉप बनने वाली है। आलिया ने कलंक की असफलता पर कहा था कि जनता का जो फैसला है मंजूर है। मैं अपनी फिल्म का विश्लेषण नहीं कर सकती, क्योंकि इसके लिए जनता है। यदि जनता को फिल्म पसंद नहीं आई तो यह जाहिर सी बात है कि फिल्म अच्छी नहीं होगी। इस बात को हमें स्वीकार कर आगे ब़ढना चाहिए और अगली बार बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।

सोनाक्षी सिन्हा का बयान भी अब सामने आ गया है। सोनाक्षी ने कहा, हर फिल्म मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं हर फिल्म के लिए उम्मीद करती, प्रार्थना करती हूं कि रिजल्ट अच्छा हो। ये बैड लक है कि कई फिल्मों ने खास प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं खोई है। मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती रहूंगी। बॉक्स ऑफिस मेरे कंट्रोल में नहीं है। मेरे कंट्रोल में बस परफॉर्म करना है। इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के बुरा प्रदर्शन पर मैं ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेती हूं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति मोदी के 'दोस्त' पुतिन बने 5वें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति
Photo: narendramodi FB page
कांग्रेस और इंडि गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित: सोनिया गांधी
कांग्रेस की चली तो कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोटबैंक का है: मोदी
प्रज्ज्वल मामले पर बोले कुमारस्वामी- 'सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती, यह ... जांच दल है!'
राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
'कराची का लड़का' कैसे बना एफबीआई का टॉप एजेंट? एक ग़लती ने पहुंचा दिया जेल
5वीं अर्थव्यवस्था, अनुच्छेद 370, मुफ्त राशन, महिला आरक्षण ... यह ट्रेलर, अभी बहुत कुछ करना है: मोदी