आ गईं प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल

आ गईं प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल

nick and priyanka

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में आई हैं। इसके अलावा एक वीडियो भी आया है, जिसमें प्रियंका वेडिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं और लोग दंपती को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि देश-दुनिया में काफी लोग इस शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। चूंकि शादी में मेहमानों को भी फोटो खींचने की अनुमति नहीं थी, इसलिए सोशल मीडिया में तस्वीरें नहीं आईं।

अब टीम प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें आई हैं। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा वेडिंग गाउन में है। यह ईसाई रीति से की गई शादी की तस्वीर है जो 1 दिसंबर को हुई थी। इसमें वे किसी राजकुमारी की तरह लग रही हैं। निक जोनस उनका हाथ थामे हुए हैं। निक ने ब्लैक सूट पहना है। इसी रंग के जूतों में वे खूब जंच रहे हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई पहनी है। प्रियंका पीप-टो हाईहील्स में हैं।

इसके अलावा 2 दिसंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार की गई शादी की भी तस्वीर इसी अकाउंट पर पोस्ट की गई है। इसमें प्रियंका लाल रंग के परंपरागत पहनावे में हैं। लाल रंग के का लहंगे पर सीक्वेंस वर्क काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। उसके साथ सिंपल दुपट्टा मैच कर रहा है। डिजाइन से मैच करती बॉर्डर ने इसे और आकर्षक बना दिया है। प्रियंका ने लाल जोड़े के साथ डायमंड के आभूषण पहने हैं। हाथों में गोल्ड कड़ों के साथ कंगन हैं। वहीं निक जोनस क्रीम कलर के परंपरागत पहनावे और पगड़ी में हैं। उन्होंने प्रियंका का हाथ थाम रखा है।

वीडियो ईसाई शादी का है, जिसमें प्रियंका के साथ उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। हाथों में फूल लिए वे धीरे-धीरे विवाह स्थल की ओर आ रही हैं। धर्मगुरु उनकी शादी करवा रहे हैं। ऐसे मौके पर परिजनों को भावुक होते भी देखा गया। बीच में प्रियंका खुशी का इजहार करती नजर आती हैं। ये तस्वीरें एक अंग्रेजी पत्रिका ने प्रकाशित की हैं। उसके कवर पर प्रियंका और निक की तस्वीर छपी है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी बेंगलूरु: महिलाओं के स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए जानकारी दी
डॉ. नरसिम्हैया ने स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और डिम्बग्रंथि कैंसर सहित अन्य के बारे में विस्तार से बताया
पिछले 10 वर्षों में हम अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आए, कांग्रेस-टीआरएस भ्रष्टाचार में व्यस्त रहीं: शाह
हथियारों के दलाल नहीं चाहते कि सेना आत्मनिर्भर बने, वे मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए: प्रधानमंत्री
फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर एमएनसी की सेवानिवृत्त निदेशक से ठग लिए 25 करोड़ रुपए!
भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है: मोदी
पाकिस्तानी कारोबारी बोले- मुल्क में व्यापार करना हुआ 'लगभग असंभव', भारत से वार्ता करें शहबाज़
जैसलमेर: भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ