एयरपोर्ट आईं नोरा फतेही ने जोरदार डांस कर सबको चौंका दिया, वायरल हुआ यह वीडियो

एयरपोर्ट आईं नोरा फतेही ने जोरदार डांस कर सबको चौंका दिया, वायरल हुआ यह वीडियो

nora fatehi

मुंबई। एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों खूब चर्चा में है। ‘सत्यमेव जयते’ फिल्म में ‘दिलबर’ सॉन्ग पर धूम मचाने के बाद उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो किसी फिल्म से नहीं है। नोरा अपने दोस्तों को एयरपोर्ट छोड़ने गई थीं। उन्हें मोरक्को जाना था। उसी दौरान उन्होंने यह वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।

यहां इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अब नोरा बतौर सिंगर अपना करियर शुरू करने जा रही हैं। इसी कड़ी में ‘दिलबर’ का अरबी वर्जन भी आने वाला है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। करीब 26 साल की नोरा फतेही को डांस में कितनी महारत हासिल है, यह हम उनके पिछले वीडियो में देख चुके हैं। नोरा बिग बॉस-9 में भी नजर आ चुकी हैं।

फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का ‘दिलबर’ साल 1999 के ‘दिलबर’ का नया एडिशन था। नोरा फतेही के बेली डांस के तड़के के साथ यह गाना एक बार फिर दर्शकों को पेश किया गया तो दर्शकों ने भी इसे काफी पसंद किया। अब देखिए नोरा का यह वीडियो:

ये भी पढ़िए:
– ‘3 इडियट्स’ में दिखाए इस स्कूल की बढ़ी मुसीबत, गिराई जाएगी ‘रैंचो वॉल’, पर्यटकों पर पाबंदी
– सर्जिकल स्ट्राइक के खौफ से भड़के मुशर्रफ, कहा- ‘पीओके से नहीं लौटेंगे भारतीय सैनिक’
– सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा यह जांबाज 3 आतंकियों को मारकर हुआ शहीद
– ‘ठग्स आॅफ हिंदुस्तान’ में ऐसा नजर आएगा आमिर ख़ान का ‘फिरंगी’ अवतार

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी