भोजपुरी गाने पर चांदनी सिंह के डांस ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर हिट हुआ यह वीडियो

भोजपुरी गाने पर चांदनी सिंह के डांस ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर हिट हुआ यह वीडियो

chandni singh bhojpuri actress

मुंबई/एजेंसी। भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा चांदनी सिंह इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर उनके गानों के वीडियो को बेहद पसंद किया जाता है। वह पवन सिंह और खेसारीलाल यादव जैसे भोजपुरी के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम चुकी हैं। इन दिनों चांदनी का एक डांस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में चांदनी खेसारीलाल के एक गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को खुद चांदनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। बता दें कि भोजपुरी सिने उद्योग में इन दिनों चांदनी सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं। तभी तो वह जिस प्रोजेक्ट में एंट्री करती हैं, वह सुपर डूपर हिट हो जाता है।

यही वजह है कि सावन के महीने में पवन सिंह के साथ आई चांदनी की नई एल्बम गौरा तनी हंसी दा न को महज एक ही दिन में 20 लाख बार देखा गया। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चांदनी की लोकप्रियता भोजपुरिया सिने प्रेमियों के बीच कितनी है। इस एल्बम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भगवान शंकर के रूप में आकर गौरी के रूप में चांदनी सिंह को मनाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

इस एल्बम को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना उनका ड्रीम था, जो सावन महीने में अब जाकर पूरा हुआ है। इस एल्बम की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में की गई, जिसे देवेंद्र तिवारी ने निर्देशित किया है। इसके अलावा चांदनी एक बार फिर से सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के साथ डोली में गोली मार देव एल्बम के सीक्वल डोली में गोली मारदेव-2 में नजर आने वाली हैं।

इसी गाने से दो साल पहले चांदनी सिंह भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सनसनी बन गईं थीं और अब इसके सीक्वल में फिर से खेसारीलाल यादव के साथ धमाल मचाने वाली हैं। इसका निर्माण खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के तहत किया गया है। इसमें कोरियोग्राफर महेश आचार्य ने की है।

इससे पहले चांदनी सिंह और खेसारीलाल यादव के साथ ‘मिलते मरद हमको भूल गइले’ से तहलका मचा दिया था। तब इस गाने को आदि शक्ति एंटरटेंमेंट के चैनल पर खूब देखा गया था। चांदनी सिंह के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वह यूट्यूब की सनसनी हैं और सभी सितारों के साथ वे इन दिनों काम कर रहीं हैं। उनकी जल्द ही एक फिल्म बद्रीनाथ भी रिलीज होने वाली है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी कथित यौन शोषण मामले में जांच का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करेगा जद (एस): कुमारस्वामी
Photo: hdkumaraswamy FB page
कांग्रेस और अघाड़ी पर मोदी का प्रहार- 'धर्म के नाम पर आरक्षण की कोशिश सफल नहीं होने देंगे'
इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति ने नामांकन वापस लिया, भाजपा कार्यालय पहुंचे
प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले कथित ‘यौन उत्पीड़न’ मामले की एसआईटी करेगी जांच
कर्नाटक में अंतर्कलह से जूझ रही है कांग्रेस: मोदी
जल्द शादी करने वाले थे 'तारक मेहता ...' के सोढ़ी! सीसीटीवी में यहां दिखाई दिए
कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है: मोदी