कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के बागलकोट में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है

बागलकोट/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इस चुनाव का लक्ष्य विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। यह आपका वोट ही है, जो यह सब साकार करने में मदद कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुबह ही हमें एक दुखद खबर मिली है। संसद में मेरे साथी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और सामाजिक न्याय के अग्रणी सिपाही श्रीनिवास प्रसादजी अब हमारे बीच नहीं रहे। श्रीनिवास प्रसाद चामराजनगर से सांसद थे। वे जमीन से जुड़े नेता थे। सच्चे अर्थ में जननेता थे। अपने इतने दशकों के सामाजिक जीवन में उन्होंने हर क्षण गरीबों, शोषितों, वंचितों की सेवा की। ईश्वर उन्हें सद्गति दे। उनके परिवार और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का एटीएम बना लिया है। इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। 'अवकाश' का आनंद लेने वाले भारत का विकास नहीं कर सकते। देश के लिए काम करने के लिए एक विजन की जरूरत होती है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था। आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरूरतों से वंचित थे। उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है। यह तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। एक तरफ जहां भाजपा सरकार ने तलवाड़ा समुदाय को एसटी का दर्जा दिया, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में संविधान बदलने और एसटी को उनके अधिकारों से वंचित करने का अभियान शुरू किया है।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं? संदेशखाली: नड्डा बोले- महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के प्रति ऐसा अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं?
नड्डा ने कहा कि दस साल पहले लोग सोचते थे कि देश में कुछ बदलने वाला नहीं है
पांडियन का दावा- ओडिशा में बीजद सरकार बनने के बाद पहला आदेश यह जारी होगा
पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे: शाह
भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलने पर पीओके का भारत में विलय किया जाएगा: हिमंत
किसकी बनेगी अगली सरकार? खरगे और अखिलेश ने किए ये दावे
कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने मानसून सीजन के लिए तैयारियां शुरू कीं
राजस्थान: कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया