दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

दुनिया के 500 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा दुनिया की ५०० प्रतिभाशाली लोगों में शामिल हो गई है। प्रियंका ने अपने नाम एक और उपलब्धि जो़ड ली है। वो लिंक्डइन के एक पोल में दुनिया के ५०० प्रभावशाली लोगों में शामिल हो गई हैं। वह देश की ऐसी पहली बॉलीवुड कलाकार हैं जिन्होंने ए मुकाम हासिल किया है। इस सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानी मानी टॉक शो होस्ट ओपेरा विनफ्रे, रिचर्ड ब्रान्सन और बिल गेट्स जैसे नाम शामिल हैं। यह सूची डिजिटल मीडिया पर इन हस्तियों के प्रभाव को देखते हुए बनाई गई है।प्रियंका का इस लिस्ट में १५वां स्थान है। इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार्स एमा स्टोंस, विल स्मिथ, सेलेना गोमे़ज, रेहाना, ड्वेन जॉनसन, लेडी गागा और एलेन डीजेनरस जैसे नाम हैं। प्रियंका को अमेरिकी टीवी शो में जाने और हॉलीवुड में काम करने के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है और ए उसी का परिणाम है। अपनी इस उपलब्धि पर प्रियंका का कहना है कि इस तरह के प्रभावशाली लोगों की सूची में आने के लिए वो बहुत उतावली नहीं थीं लेकिन यह बहुत ही सुखद है। वो सोशल मीडिया का इस्तेमाल दुनिया भर में लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए करती हैं। यह देख कर अच्छा लगता है कि लोग भी उनसे जु़डे रहना चाहते हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सी़जन की शूटिंग कर रही हैं तथा उनकी दो और हॉलीवुड फिल्में भी आने वाली हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा तेलंगाना: निज़ामाबाद में शाह ने बताई तुष्टीकरण की 'एबीसी', सीटों के लिए किया बड़ा दावा
शाह ने कहा कि कांग्रेस के समय में भारत पर लगातार आतंकवादी बम विस्फोटों का खतरा मंडराता रहता था
कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दिया
भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग के लोग आगे न बढ़ें: राहुल
प्रज्ज्वल रेवन्ना मामला: पीड़ित महिलाओं को वित्तीय सहायता देगी कर्नाटक सरकार
जगन ने जो भी वादा किया, उसे कभी नहीं निभाया, यह 'वादा-खिलाफी सरकार' है: शाह
निशाने पर थे नूपुर शर्मा, राजा सिंह ... सूरत से गिरफ्तार मौलवी के बारे में 'खतरनाक' खुलासे
बेंगलूरु: स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देकर कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया