अजय देवगन के साथ काम करना सहज : इलियाना

अजय देवगन के साथ काम करना सहज : इलियाना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि सिंघम स्टार अजय देवगन के साथ काम करना उनके लिए काफी सहज होता है। इलियाना ने अजय के साथ फिल्म ’’बादशाहो’’ में काम किया है। इलियाना अब अजय के साथ फिल्म ’’रेड’’ में काम करने जा रही है। राजकुमार गुप्ता निर्देशित ’’रेड’’ में वर्ष १९८० के दशक की पृष्ठभूमि है। इसमें अजय उत्तरप्रदेश के आयकर अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इलियाना ने कहा है कि अजय के साथ काम करना बहुत सहज रहता है क्योंकि वह सुपरस्टार की तरह बर्ताव नहीं करते हैं। इलियाना ने कहा,हम (फिल्म) लगभग पूरी कर चुके हैं। अजय के साथ काम करना वाकई बहुत सहज रहता है। वह ऐसे लोगों में हैं जिनके साथ काम करना बहुत आसान होता है। काम इतना सरल हो जाता है कि आप यह भी भूल जाते हैं कि वह सुपरस्टार हैं। फिल्म का विषय बहुत मजबूत है और फिल्म में ’’शानदार भूमिका’’ पा कर बहुत खुश हूँ। मेरे लिए यह शानदार भूमिका है। यह बिल्कुल अलग है। इसमें १९८० के दशक की पृष्ठभूमि है, इसलिए यह बहुत दिलचस्प है। मुझे लगता है कि मैंने वर्ष १९७० और १९५० के दशक की कई फिल्में की और अब वर्ष १९८० के दशक की कर रही हूं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News