अनुराग कश्यप के साथ काम करेंगी राधिका आप्टे

अनुराग कश्यप के साथ काम करेंगी राधिका आप्टे

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर राधिका आप्टे, अनुराग कश्यप के साथ काम करने जा रही है। राधिका आप्टे जल्द ही अनुराग कश्यप के आने वाले प्रॉजेक्ट में काम करने जा रही है। इस फिल्म को आशी दुआ और रॉनी स्क्रूवाला मिलकर निर्मित कर रहे हैं। फिल्म में राधिका दोहरी भूमिका निभा रहीं हैं, लेकिन यह कोई डबल रोल नहीं है। राधिका इस फिल्म में न सिर्फ ऐक्टिंग करेंगी, बल्कि इसकी ्क्रिरप्ट भी उन्होंने खुद ही लिखी है। इस फिल्म में राधिका एक ऐसी ल़डकी का किरदार निभाने जा रहीं हैं, जो एक रिलेशनशिप में है है और उसे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना प़डता है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर आखिरी हफ्ते तक शुरू हो जाएगी। इससे पहले राधिका अनुराग के साथ वष र्२०११ में फिल्म ’’आई एम’’ में काम कर चुकी हैं।इस फिल्म को ओनिर ने डायरेक्ट किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download