सानिया मिर्जा का किरदार निभाएंगी परिणीति चोपड़ा!

सानिया मिर्जा का किरदार निभाएंगी परिणीति चोपड़ा!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोप़डा सिल्वर स्क्रीन पर टेनिस खिला़डी सानिया मिर्जा का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। परिणीति चोप़डा ने एक चैट शो में कहा है कि उनकी बेस्ट फ्रेंड और टेनिस खिला़डी सानिया मिर्जा क्यों चाहती हैं कि वो उनकी बायोपिक में काम करें। परिणीति ने बताया कि सानिया मानती हैं कि हम दोनों का शारीरिक बनावट एकसा है। इसी वजह से वो चाहती हैं कि मैं उनकी बायोपिक में काम करूं। परिणीति ने कहा कि मुझे याद है वो यूएस ओपन टूर्नामेंट खेल रही थीं इसी दौरान रात २.३० बजे मुझे उनका फोन आया था। उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, हाय मैं सानिया मिर्जा हूं। मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि कल मैंने एक इंटरव्यू दिया था। जो पूरे देश को पता है और यह अकबारों के पहले पन्ने पर छपा है। सानिया ने कहा ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वो बात मुझे बताएं कि ऐसा क्यों हुआ। उनका कहा था कि मैं पूरी तरह उनके जैसे लगती हूं। यहां तक सानिया का कहना था कि हम दोनों की शारीरिक बनावट भी एक जैसा है। इसीलिए वो मानती हैं कि मैं फिल्म में बिल्कुल उनकी तरह दिखूंगी।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा वोक्कालिगा, लिंगायत, एससी/एसटी और सभी समुदाय मोदी के कारण भाजपा का कर रहे समर्थन: येडियुरप्पा
Photo: @BSYBJP X account
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे: राहुल गांधी
मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है- भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना: शाह
मोदी के नेतृत्व में देश वंशवादी राजनीति छोड़कर विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रहा है: नड्डा
दिल्ली के बाद अब इस शहर के 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने 'पूर्व पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा
ओडिशा में बीजद अस्त, कांग्रेस पस्त, लोग भाजपा को लेकर आश्वस्त हैं: मोदी