मौनी राय की बॉलीवुड एंट्री

मौनी राय की बॉलीवुड एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड में एक नई हीरोइन मौनी राय की इंट्री हो रही है और इसके पीछे सलमान खान की ब़डी भूमिका है। सलमान खान कई सारे नए एक्टर या यूं कहे कि बॉलीवुड में काम करने का सपना देखने वाले बहुत से लोगों को बॉलीवुड में एंट्री का टिकट दिला चुके हैं. फिर चाहे वो फिल्म हीरो से डेब्यू कर चुके सूरज पंचोली हों, या फिल्म जै हो कि एक्ट्रेस डेजी हो. सलमान ने हमेशा टैलेंटेड लोगों की बॉलीवुड की पहली सी़ढी च़ढने में मदद की है। इस बार सलमान की इस लिस्ट में नया नाम मौनी रॉय का है। मौनी कलर्स चैनल के सीरियल नागिन से काफी फेमस हुई हैं और उसी दौरान बिग बॉस में अपने सीरियल के प्रमोशन के दौरान सलमान से उनकी मुलाकात भी हुई थी। सलमान मौनी की एक्टिंग से काफी प्रभावित थे और इसलिए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म गोल्ड के लिए सलमान ने अक्षय से मौनी रॉय के ऑडिशन के लिए कहा. ऑडिशन में मौनी के काम से खुश हो कर अक्षय ने उनको अपनी फिल्म में काम करने का मौका दे दिया। अब इस फिल्म की खबरें भी आने लगी हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। फिलहाल फिल्म गोल्ड के लिए अक्षय और मौनी लंदन में शूटिंग कर रहे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात