डीविलियर्स का भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध

डीविलियर्स का भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किलें ब़ढ सकती हैं जब उसके कप्तान एबी डीविलियर्स का चोट के कारण गत चैंपियन भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के बेहद अहम मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।३३ वर्षीय डीविलियर्स को एज्बेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना प़डा था। हालांकि बाद में क्षेत्ररक्षण करने के लिए वह फिर से मैदान पर लौटे थे। पाकिस्तान ने इस मैच को डकवर्थ लुइस नियम के तहत १९ रन से जीता था। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को कहा कि डीविलियर्स का शनिवार को फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने को लेकर उन पर कोई फैसला किया जाएगा। डीविलियर्स अगर अनफिट करार दिए जाते हैं तो उनकी जगह फरहान बेहारदिन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। डीविलियर्स ने चैंपियंस ट्राफी में श्रीलंका के खिलाफ चार और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य रन ही बनाए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर