अमित शाह ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कितनी सीटों का लक्ष्य रखा?

अमित शाह ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कितनी सीटों का लक्ष्य रखा?

शाह ने भाजपा की कर्नाटक इकाई की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया


बेंगलूरु/भाषा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के समक्ष 150 सीटों का लक्ष्य रखा है।

शाह ने भाजपा की कर्नाटक इकाई की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में चुनाव से पहले अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, कोर कमेटी ने अगले चुनाव की तैयारी और संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अगले चुनाव में 225 सदस्यीय विधानसभा में 150 सीटें जीतने के उद्देश्य से कार्य योजना को लागू करने के लिए हमारा मार्गदर्शन किया। उन्होंने हमें अगले चुनाव के मद्देनजर तैयारियों के लिए दिशानिर्देश दिये हैं।

शाह और कतील के अलावा, कोर कमेटी की बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और जगदीश शेट्टार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और सी टी रवि, मंत्री केएस ईश्वरप्पा, श्रीरामुलु, सीएन अश्वथ नारायण और गोविंद कारजोल आदि शामिल हुए।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'